सड़क दुर्घटना में घायल हुए बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो, गं... - CG Sandesh

सड़क दुर्घटना में घायल हुए बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो, गंभीर हालत में जगदलपुर रेफर

बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाने से सोशल मीडिया पर घर-घर में फेमस हुए सहदेव दिरदो को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है. 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो रोड ऐक्सिडेंट की चपेट में आ गए हैं और बताया जा रहा है कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है. दरअसल आज दोपहर बाइक में सवार होकर सहदेव अपने दोस्त के साथ निकला था. इस दौरान सबरी नगर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरी. इस हादसे में सहदेव के सिर और माथे में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल सहदेव को सुकमा के अस्पताल में भर्ती कराया है.

याद दिला दें कि सहदेव दिरदो कुछ ही दिनों में तेजी से पॉप्युलर हुआ उनका यह गाना हर किसी की जुबान पर चढ़ गया. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव दिरदो के "बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे" गाने ने सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाया, जिसके फैन केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सिलेब्रिटीज तक हुए. इसी वजह से उन्हें रिऐलिटी शो तक पर बुलाया गया. सहदेव के वीडियो ने उन्हें इतना पॉप्युलर बना दिया था कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनसे मुलाकात की और बच्चे का गाना सुना. उन्होंने सहदेव को छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां भी दी थीं.

बाद में बादशाह ने सहदेव के साथ इसी गाने को रीक्रिएट कर एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया, जो काफी पॉप्युलर हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहदेव को सुकमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस हादसे की सूचना मिलने के बाद हॉस्पिटल में एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद सहदेव की हालत गंभीर होने के चलते उसे जगदलपुर मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें