महासमुंद जिले में बीती रात से बारिश का दौर जारी - CG Sandesh

महासमुंद जिले में बीती रात से बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद महासमुंद जिले के सरायपाली, बसना, पिथौरा और बागबाहरा ब्लॉक में बीती रात से रुक रुकर बारिश का दौर जारी है, आसमान में बादल छाए रहने से आज भी बारिश होने की संभावना है।

बारिश के साथ जिले के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की भी खबर मिल रही है. बेमौसम हुई इस बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिले में इस समय धान खरीदी का काम जोरों पर है अचानक हुई इस बारिश से किसान अथवा धान खरीदी केंद्र में रखे धान के खराब होने की संभावना है. साथ ही धान खरीदी में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है.

उम्मीद जताई जा रही है कि 31 दिसंबर के बाद बादल पूरी तरह से छंट जाएँगे जिसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें