महासमुंद : बरसात से धान को बचाने पर्याप्त व्यवस्था नहीं, कई ... - CG Sandesh

महासमुंद : बरसात से धान को बचाने पर्याप्त व्यवस्था नहीं, कई खरीदी केन्द्रों में देखने को मिल रही अव्यवस्था.

(फोटो प्रकाश पटेल ढालम) महासमुंद जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश से धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था की पोल खुलने लगी है. कई धान खरीदी केन्द्रों में बरसात से बचने किसी तरह का कोई व्यवस्था नहीं किया गया था. खुल में धान रखने के कारण धान पूरी तरह से भीग चुके हैं. जिसमे कारण धान उठाव का कार्य प्रभावित होगा और किसानों को धान बेचने के लिए कुछ समय का इंतज़ार करना पड़ सकता है.


गौरतलब है कि धान खरीदी के पूर्व जिले में कई नए धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं जहाँ की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.


ये जो तस्वीरें हैं ये बसना ब्लाक के सलखंड और लंबर की है तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि किसी तरह पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से खुले में धान भीग रहे हैं. साथ ही बिना ड्रेनेज लगाये कई जगह धान को रख दिया गया है. जिससे आने वाले समय में कुछ दिन धान खरीदी और उठाव में इसका असर देखने को मिल सकता है. जिसकी वजह से खरीदी केंद्र में पहुँचने वाले किसनों को इंतज़ार और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.


तकनीक विकसीत होने तथा मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी धान खरीदी केन्द्रों में इस तरह की लापरवाही केन्दों के लचर रवैया को प्रदर्शन करता है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें