इस तरह के आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास ह... - CG Sandesh

इस तरह के आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है - किसान नेता अशवंत तुषार साहू

फाइनल विजेताओं को पुरस्कार वितरण करते हुए

महासमुंद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले शहर के रेलवे कॉलोनी में स्थित अस्थाई मैदान में आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच के महासमुंद और शेर के बीच खेला गया। जिसमें शेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 30 रन बनाए जबकि महासमुंद ने 5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मैच की मुख्य अतिथि किसान नेता अशवंत तुषार साहू। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि उनके क्षेत्र से कोई महेंद्र सिंह धौनी बन कर निकले।

तुषार ने कहा कि खिलाड़ी जज्बा और जुनून बनाए रखें। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक से बढ़ कर एक खिलाड़ी हैं सिर्फ उनको उचित मंच की जरूरत है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से खिलाड़ियों मे स्वस्थ तन और स्वस्थ मन का विकास भी होता है। साथ में आशीष कुम्हार, कुणाल नारंगी, भोला महाराज ,अरुण विश्वकर्मा, पुष्पानंद साहू, नागेश साहू, जगदीश ठाकुर, रमेश पटेल ,राजेंद्र ध्रुव, बबलू साहू, राहुल साहू, जानू साहू, गुमान यादव ,पोषण साहू ,दौलत साहू, सतीश संख्या में दर्शन गण उपस्थित रहे l

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें