महासमुंद : लगातार बारिश से बढ़ी परेशानी, बिजली गिरने से 2 बच्चों सहित 3 के मौत की खबर
महासमुंद जिले में मंगलवार रात से हो रही बारिश आज सुबह भी जारी है। जिले के विभिन्न भागों में लगातार झमाझम बारिश से आम जन जीवन बेहाल हो गया। इतना ही नहीं शहरी व ग्रामीण इलाकों मेआमलोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान आकाश में तेज बिजलियों के साथ मेघ गर्जन भी सुनाई पड़ता। जिले में बिजली के गिरने से 2 बच्चों सहित कुल तीन लोगों के मृत्यु होने की खबर है, जबकि 6 लोग घायल बताये जा रहे हैं, यह घटना महासमुंद के पास ग्राम अरंड की बताई जा रही है। मौसम का प्रकोप आम लोगों के साथ मवेशियों पर भी भारी पड़ रहा है।
कल दिन भर हुई बारिश से धान ख़रीदी के साथ मार्किट भी ठप रहे, ठंडी हवाओं के बीच लोगों को दिन में भी अलावा का सहारा लेना पड़ रहा है।
इधर मौसम विभाग ने आज 30 दिसंबर को प्रदेश में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना बताई है, साथ ही प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर के प्रातः काल में अनेक पैकेट में मध्यम से घना कोहरा जाने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में अधिकतम में 2 से 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री गिरावट अगले दो दिनों में होने की संभावना है।