इन विद्यालयों में होगी विभिन्न पदों पर भर्ती - CG Sandesh

इन विद्यालयों में होगी विभिन्न पदों पर भर्ती

अम्बिकापुर: जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने बताया है कि जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इनमें बतौली व लखनपुर स्थित बालक विद्यालय, विकासखंड लुण्ड्रा के धौरपुर, विकासखंड मैनपाट के नर्मदापुर, विकासखंड मुख्यालय उदयपुर के कन्या विद्यालय, विकासखंड सीतापुर के देवगढ़ एवं विकासखंड अम्बिकापुर के बह्मपारा स्थित विद्यालयों में भर्ती की जानी है। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.surguja.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें