छत्तीसगढ़: हाथियों ने युवक को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: हाथियों ने युवक को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

बलरामपुर जिले के एक युवक को हाथी ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. भीतर चुरा क्षेत्र में दर्जनों हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बीते 2 दिनों से बारिश हो रही है. बुधवार को बारिश के दौरान बलरामपुर के भीतर चुरा गांव निवासी देवशरण पंडो (35) पुत्र जागेश्वर पंडो  गाय बांधने गया था. उसी वक्त हाथियों का दल पहुंच गया. युवक को हाथियों ने पटक- पटक कर मौत के घाट उतार दिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें