पिथौरागढ़ में महसूस किया गया 4.1 तीव्रता का भूकंप का झटका - CG Sandesh

पिथौरागढ़ में महसूस किया गया 4.1 तीव्रता का भूकंप का झटका

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बुधवार देर रात 4.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया लेकिन इससे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महार ने बताया कि भूकंप देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर आया और इसका केंद्र असकोट में 10 किलोमीटर की गहराई में था। महार ने बताया, ‘‘भूकंप हल्की तीव्रता का था और इसके कारण अब तक किसी भी क्षति की खबर नहीं है।’’

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें