ग्रामीणों ने SDOP की गाड़ी में की तोड़फोड़, पुलिस ने भी किया ला... - CG Sandesh

ग्रामीणों ने SDOP की गाड़ी में की तोड़फोड़, पुलिस ने भी किया लाठीचार्ज, पढ़िये क्या है पूरा मामला

राजनांदगांव। खैरागढ़ के राजा और विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित महल का ताला खोले जाने के मामले में पारिवारिक विवाद पर गहमागहमी की स्थिति है. ग्रामीणों ने SDOP की गाड़ी में तोड़फोड़ की है. मौके पर एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम पहुंची हैं. पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने गांव में मार्च पास्ट कर रही है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ियों और पुलिस वालों पर पथराव किया है. गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है. पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया है. खैरागढ क्षेत्र के उदयपुर महल के बाहर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं.राजघराने की संपत्ति के मामले को लेकर विवाद चल रहा है. ग्रामीण देवव्रत की पत्नी विभा सिंह का विरोध कर रहे हैं.

दरअसल, स्व. देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पदमा सिंह, बेटी शताक्षी सिंह, पुत्र आर्यव्रत सिंह और वर्तमान पत्नी विभा सिंह की मौजूदगी में महल का ताला खोला जाना था. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह के उदयपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभा सिंह को देवव्रत सिंह का कातिल बताया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें