पटेवा: बिलजी खम्भे से टीक कर बैठा था व्यक्ति, गाज गिरने से म... - CG Sandesh

पटेवा: बिलजी खम्भे से टीक कर बैठा था व्यक्ति, गाज गिरने से मौत

पटेवा थाना क्षेत्र के ठुमबा सब्जी फार्म के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया मृतक अशोक चन्द्राकर पिता स्व. राधेश्याम चन्द्राकर ग्राम भुजगहन थाना सेजबहार जिला रायपुर का निवासी था. 29 दिसम्बर की सुबह करीब 8:30 बजे वह ठुमबा सब्जी फार्म के पास बिलजी खम्भे से टीक कर बैठा था उसी वक्त आकाशीय बिजली गिरी जिससे उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें