बसना : अब भी भारतीय जनता पार्टी के पास निष्ठावान कार्यकर्ता ... - CG Sandesh

बसना : अब भी भारतीय जनता पार्टी के पास निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद – प्रदीप ठाकुर

बसना विधानसभा के कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को दयित्व मुक्त करने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों ने कार्यकर्ताओं को सन्देश दिया है, और पार्टी हित में कार्य किये जाने की बात कही है.  

युवा मोर्चा मंडल बसना उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अब भी पार्टी के पास निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद हैं, किसी कार्यकर्ता के जाने से पार्टी ख़त्म नहीं हो जाती है. मैं भाजपा का कार्यकर्ता हु और आगे भी रहूँगा, पार्टी में मेरा आस्था है और सदैव रहेगा.

वहीँ बसना मंडल युवा मोर्चा मंत्री प्रकाश सोनी ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हूँ पार्टी हित में जो कार्य है उसे करना मेरा दायित्व है.

भाजयुमो बसना कोषाध्यक्ष पीताम्बर बरिहा ने कहा कि पार्टी मेरी माँ समान है उसमें मेरा पूरी आस्था है पार्टी का जो भी निर्देश होगा वह कार्य करना मेरा दायित्व है.


अन्य सम्बंधित खबरें