बसना : साप्ताहिक बाजार में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करवा... - CG Sandesh

बसना : साप्ताहिक बाजार में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले पर कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के  भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम साजपाली के साप्ताहिक बाजार दूकान में अवैध रूप से शराब पिलाने की व्यवस्था करवाने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बड़ेसाजापाली सप्ताहिक बाजार में एक व्यक्ति अपने अंडा ठेला में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिसकी सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर रेड की कार्यवाही किया. जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गए तथा मौके पर चेतन प्रसाद नायक पिता संत राम नायक उम्र 51 वर्ष निवासी सागरपाली पकड़ा गया. जिसके पास से पुलिस ने दो नग 180ml वाली अंग्रेजी व्हीस्की गोवा की शीशी में प्रत्येक में 100, 100ml शराब करीबन भरी जुमला 200 ml को बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें