महासमुंद: बच्चो को वैक्सीन के प्रथम डोज लगाने से पहले तिलक लगाकर, चॉकलेट देकर किया गया उत्साहवर्धन
महासमुंद: 15 से 18 साल
के बच्चो का सोमवार को प्रथम डोज का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। शहर के 23
वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहले दिन 15 साल से ऊपर वाले कई बच्चो बच्चियों का टीकाकरण कराया गाय। प्रोत्साहन देने के लिए शहर
के समाजसेवी युवाओं द्वारा आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक शाला महासमुंद मेे जाकर
वैक्सीनेशन केंद्र मेे बच्चो बच्चियों को डोज से पहले तिलक लगा कर उनका स्वागत
किया साथ ही वैक्सीनेशन डोज लगने के पश्चात सभी को चॉकलेट देकर उत्साहवर्धन किया।
पहले दिन टीकाकरण को लेकर वैक्सीनेशन सेंटर पर आए बच्चियों में काफी उत्साह देखने को मिला। नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों बच्चियों को वैक्सीनेशन कि डोज प्रारंभ करना बहुत ही स्वागत योग्य कदम है यह स्कूल व कॉलेज जाने वाले सभी बच्चों बच्चियों के प्रति मोदी जी की संवेदनशीलता को दर्शाता है साथ ही इससे उनके परिजनों भी चिंतामुक्त होगे।बच्चों को डोज लगने से कोरोना व ओमिक्रों जैसे वायरस से लड़ने में और अधिक मजबूती मिलेगी साथ ही यह दम कोरोना को भगाने में और देशवासियों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ने वैक्सीनेशन के संबंध में अति महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। व कोरोना संक्रमण को हराना है तो टीकाकरण जरूर कराएं साथ ही 15 साल से अधिक उम्र के सभी बच्चो बच्चियों को टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की। उक्त कार्यक्रम में धनेन्द्र चंद्रकर नरेश नायक सुमन सेंद्रे शंकर पांडे पंजक ठाकुर नवीन यादव कान्हा प्रधान राहुल यादव इत्यादि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।