महासमुंद: छिब्बर ने स्वास्थ्य केन्द्र और ऑगनबाड़ी केन्द्र का किया अवलोकन
निधि छिब्बर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की साफ-सफाई और मरीजों के बेहतर उपचार की सराहना की और आगे भी ऐसे ही डॉक्टर और स्टॉफ को काम करने की बात कही। उन्हांेने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए मितानिनों, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि के माध्यम से लोगों को खासकर कमार जाति के महिलाओं को जागरूक करने को कहा।
अतिरिक्त सचिव भारत सरकार छिब्बर ने ग्राम जलकी में स्थित ऑगनबाड़ी केन्द्र जाकर शिशुवती और गर्भवती महिलाओं से मिली। उनसे दिए जा रहे गरम भोजन आदि की जानकारी ली। उन्होंने ऑगनबाड़ी केन्द्र में रसोई घर के साथ ही जरूरी सुविधाओं को भी देखा। महिला बाल विकास अधिकारी पांडेय ने जिले के ऑगनबाड़ी केन्द्रों में कमार जाति के बच्चों और महिलाओं को दिए जा रहे उबला अण्डा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों में कुपोषण और एनीमिक महिलाओं की दर में पिछले एक साल में गिरावट आई है।