महासमुंद : जनदर्शन में 5 हितग्राही हुए लाभान्वित - CG Sandesh

महासमुंद : जनदर्शन में 5 हितग्राही हुए लाभान्वित

कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर डोमन सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक ने तीन विभागों के 5 लाभार्थियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महासमुंद नगरीय निकाय के अंतर्गत  जयलाल देवांगन एवं नंद कुमार विदानी फुटकर व्यापारियों को विक्रय प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत श्रवण बाधित दिव्यांग हेमंत यादव को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसी तरह मछली पालन विभाग द्वारा आर.के.व्ही.वाय. के नाव-जाल योजनांतर्गत श्री संतराम निषाद एवं श्रीमती द्रौपदी टंडन को एक-एक जाल प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया, नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आशीष तिवारी, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक संगीता सिंह एवं उप संचालक मत्स्य  ओ.पी. मेहरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें