तुमगांव : अवैध शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर कार्यवाही.
तुमगांव पुलिस ने 5 जनवरी को अवैध शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कारने वाले दो लोगों पर कार्रवाई किया है.
जिसमे पुलिस ने आरोपी मनोहर निर्मलकर पिता बाबुलाल उम्र 37 साल वार्ड नं. 14 भोरिंग रोड़ तुमगांव में अपने पान ठेला में आम लोगों को पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था, जहाँ घटनास्थल पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 एम.एल. अंग्रेजी शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 60 रू. को जप्त किया.
इसी तरह भीमाशंकर ढ़ाबा ओवर ब्रिज के पास तुमगांव आरोपी जसवंत निर्मलकर पिता सेवकराम निर्मलकर उम्र 33 साल अपने ठेला में आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 90 एम.एल. अंग्रेजी शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त किया गया.
मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें