पटेवा : पारिवारिक विवाद के चलते हो गई मारपीट, काउंटर केश
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम झलप में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट हो गई जिसपर काउंटर केश दर्ज किया गया है.
हिना मिर्धा ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा चैतुराम मारकण्डे एवं भाई भागवत मारकण्डे के बीच मकान जमीन की बात को लेकर पूर्व से विवाद है, जिसके चलते 3 जनवरी वह अपने भाई भागवत मारकण्डे के पुराने घर की साफ सफाई कराने के लिये गयी थी. तभी उसकी चाची नीलम मारकण्डे द्वारा गंदी गंदी गाली गलौच की, साथ ही उसके चाचा चैतुराम मारकण्डे द्वारा आकर हिना के बाल पकड़कर धक्का दिया और मां बहन की गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट कर दोबारा आएगी जो जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया. जिससे हिना को चोट लगी.
जबकि नीलम ने पुलिस को बताया कि 05 जनवरी को वह अपने पति को खाना देकर चाचा भगत मारकण्डे के यहां जाकर मेहमान आएंगे, बैठने आना बोलकर अपने घर आ रही थी, और करीब 11:00 बजे घर के बाहर बोली कि मेरे घर के लकड़ी छेना को कौन ले गया है, घर में कोई नही रहेगा तो घर को भी कोई ले जाएगा. तो वही पर खड़े हेमन्त मिर्धा एवं उसकी पत्नि हिना मिर्धा एवं भागवत मारकण्डे किसको सुना रहे हो कहकर बेवजह तीनो लोग मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हिना मिर्धा लकड़ी डण्डा से मारपीट करने लगी. जिसकी आवाज सुनकर नीलम का पति घर से बाहर आकर क्यों मारपीट कर रहे हो कहकर बीच बचाव करने लगा, तो उसके पति को हेमन्त मिर्धा एवं भागवत मारकण्डे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर लकड़ी डण्डा से मारपीट किये एवं थाना में रिपोर्ट करोगे तो जान से मार देंगे कहकर धमकी दिये.
दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.