जानिए, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चुक के सम्बन्ध में क्या कहा सीएम बघेल ने...
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चुक के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि सुरक्षा में चूक बीजेपी का एक बहाना है, पीएम मोदी पंजाब में सिर्फ राजनीति चमकाने गए थे. सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी पंजाब में एक दलित मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं.उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार प्रधानमंत्री जाम में फंस चुके हैं, उस समय बीजेपी कहती थी कि पीएम मोदी आम आदमी हैं.
छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघले ने कहा कि पहले तो केंद्र सरकार यह बताए कि वह केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ क्या कार्यवाई कर रही है? भूपेश बघेल ने पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा को चूक को सिर्फ राजनीति करार दिया है. उन्होंने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पीएम मोदी को हेलीकॉप्टर से पंजाब जाना चाहिए था, वह सड़क मार्ग से क्यों गए. भूपेश बघेल से सवाल उठाया कि रास्ते में कुछ लोगों के आने से पीएम मोदी को जान का खतरा कैसे हो गया.