महासमुंद : तुमगांव और पटेवा क्षेत्र से मोटरसायकल चोरी होने की घटना.
महासमुंद जिले के तुमगांव और पटेवा थाना क्षेत्र से मोटरसायकल चोरी होने के घटना सामने आई है.
जानकारी के अनुसार तुमगांव अंतर्गत 28 दिसंबर 21 को किरण साहू पिता गोकुल साहू उम्र 42 नाज ढ़ाबा के सामने NH-53 रोड पर अपने मोटरसायकल क्र- CG-06 GV-2434 किमती 70,000 रू को खराब हो जाने से खड़ी करके नदी मोड़ मैकेनिक लाने गया था, जहाँ से वापस आकर देखा तो अज्ञात आरोपी चोर द्वारा घटनास्थल पर खड़ी मोटरसायकल को चोरी करके ले जा चूका था.
इसी तरह पटेवा थाना अंतर्गत 27 दिसंबर 21 को दोपहर 3 से शाम 7 बजे के बीच प्रार्थी सुरित कुमार राणा पिता गोकुल राणा उम्र 47 गुरू कृपा किराना दुकान के सामने झलप में अपने मोटरसायक CG-06 D-2993 को खड़ी किया था, जहाँ से किसी अज्ञात ने उक्त मोटरसायक को पार कर दी जिसकी किमती 8000 रू बताई गयी है.
दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.