छत्तीसगढ़: खाद्य निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: खाद्य निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी

खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के पद पर सीधी भर्ती से नियुक्ति किए लिए विज्ञापन जारी किया गया है. जारी विज्ञापन के अनुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधीन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय में "खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के 84 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी.

इसके लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाईट vyapam.cgstate.gov.in पर आमंत्रित किये जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अभी प्रारम्भ नहीं हुई है.

शैक्षणिक योग्यता – इस पद में भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गयी है. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि धारण कर्ता इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

परीक्षा तिथि – 20 फरवरी 2022 (संभावित)


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें