महासमुंद : पंचायत सचिव का अंगूठा दांतों से काटकर किया अलग, ट... - CG Sandesh

महासमुंद : पंचायत सचिव का अंगूठा दांतों से काटकर किया अलग, ट्रांसफर करने की धमकी

महासमुंद जनपद के ग्राम पंचायत बेमचा में पदस्थ सचिव के साथ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए ट्रांसफर करने की धमकी देकर गाली गलौच कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपी ने इनती बुरी तरह से सचिव के अंगूठे को अपने दांतों से काटा है कि सचिव का अंगूठा ही पूरी तरह से अलग हो गया.    

चन्द्रमणी चन्द्राकर  ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम पंचायत बेमचा में पदस्थ है, जहाँ रोज अपने शासकीय काम को पंचायत कार्यालय में बैठकर सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक काम करता है.

इसी तरह 6 जनवरी  22 को चन्द्रमणी ग्राम पंचायत बेमचा में सुबह 11 बजे से बैठ कर शासकीय काम को निपटा रहा था, जिसके साथ रोजगार सहायक संतोष भारती, वार्ड पंच लक्ष्मी नारायण कहार और  चपरासी रोहित सेन थे तभी करीबन 01.30 बजे ग्राम बेमचा का रज्जू सतनामी शराब के नशे मे आकर चन्द्रमणी को धमकी भरे लहजो में तेरा ट्रान्सफर कराउंगा और तुझे जान से मारूगा बोलकर मां बहन की अश्लील गालियाँ देने लगा. और शासकीय कार्यो में बांधा उत्तपन्न कर झगड़ा विवाद करने लगा.

इस दौरान जैसे सचिव चन्द्रमणी खड़ा हुआ तो आरोपी ने उसे धक्का मुक्की करते हुये गेट के पास लाया और बाया अंगुठा को अपने मुंह मे दातो से जोर से दबाकर पकड़ लिया. जिसे सचिव ने छुडाने का प्रयास किया किन्तु वह न छोड़कर अंगुठा को दातो से काट कर अलग कर दिया, जिसपर सचिव ने जोर से चिल्लाया तब वहां उपस्थित कर्मचारी संतोष भारती, रोहित सेन, लक्ष्मी नारायण कहार तथा जितेन्द्र डहरिया, राजकुमार निर्मलकर लोग भी देखे और बीच बचाव किये.

सचिव चन्द्रमणी ने बताया कि रज्जू सतनामी के द्वारा उसके बाये हाथ के अंगुठा को दांतों से काटकर अलग कर दिया है. तथा मारपीट करने से उसके सिर, बदन, चेहरे मे चोट खरोच है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने  रज्जू सतनामी के विरुद्ध धारा  186-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 326-IPC, 353-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें