महासमुंद : ट्रक चालक की लापरवाही से 7वीं कक्षा की छात्रा पहु... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक चालक की लापरवाही से 7वीं कक्षा की छात्रा पहुँची अस्पताल

6 जनवरी को महासमुंद वन विभाग कार्यालय के पास 7वीं कक्षा की एक लड़की को ट्रक चालक की लापरवाही से चोट आने पर उसे ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार निधि पटेल अपने विद्यालय से छुट्टी होने के बाद घर आते समय करीब 11.00 बजे वन विभाग कार्यालय के सामने पहुची थी, जहाँ पीछे से ट्रक CG 06 GG 3343 का चालक अपने ट्रक को तेज एव लापरवाही पूर्वक चलाकर पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे लड़की सायकल सहित गिर गयी. और उसे चोट आई.

घटना के बाद आने जाने वाले लोग लड़की को उठाकर आटो मे अस्पताल ले गये जहाँ उसका ईलाज चल रहा है.

लड़की के पिता अशोक ने थाने मे आकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसपर आरोपी वाहन ट्रक क्र0 CG 06 GG 3343 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें