महासमुंद : गाली गलौच कर मारपीट, दो के ख़िलाफ मामला दर्ज
महासमुंद थाना क्षेत्र के बाजार चौक, ग्राम बेलसोण्डा में एक व्यक्ति से गाली गलौच कर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.
परस राम चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि 06 जनवरी 22 को वह सुबह करीब 8 बजे अपने घर से बजार चौक अपनी मां के दशगात्र कार्यक्रम का कार्ड बाटने आ रहा था, उसी समय मुन्ना लाल चन्द्राकर एव उसका लड़का युगल चन्द्राकर उसे देख कर गाली देने करने लगे. जिसपर परस राम चन्द्राकर ने क्यो गाली दे रहे हो बोला तो इसी बात पर दोनो एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली देकर परस ज्यादा बात करता है आज इसे जान से मार देगे कहकर दोनो हाथ मुक्का से उसके साथ मारपीट करने लगे, जिससे परस राम चन्द्राकर को पीट एवं शरीर में चोट लगकर दर्द होने लगा.
वहीँ मामला देखकर गिरधारी चन्द्राकर आया और बीच बचाव कर उसे घर के तरफ ले गया, मारपीट करते युवराज सेन, शंकर चन्द्राकर, पुजा चन्द्राकर देखे व छुडाये है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुन्ना लाल चन्द्राकर और युगल चन्द्राकर के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.