महासमुंद : रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी से मारपीट कर परिवार से अलग करवाने की धमकी.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोण्डा में रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी से मारपीट कर परिवार से अलग करवाने की धमकी दी गई. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
मुन्नालाल चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी के पद से रिटायर्ड कर्मचारी है । विगत एक माह पहले जब वह ग्राम बेलसोण्डा के बस्ती से पशु उपचार करके अपने घर को वापस आ रहा था तभी परस चन्द्राकर और पुरुषोत्तम चन्द्राकर दोनों सगे भाई अपने घर के सामने एक माह पूर्व उसका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दिया एवं गाली-गलौच किया और परिवार से अलग करवाने की भी धमकी दिया । 06 जनवरी 2022 को सुबह 08.00 बजे जब वह अपने दुकान के सामने से जा रहा था उसी समय परस चन्द्राकर आया उसका रास्ता रोकते हुये पुरानी रंजिश के तहत जान से मारने की धमकी और अश्लील गाली गलौच देते हुये उसे हाथ मुक्का से मारपीट कर उसके बांये पैर मे चोट पहुचाया है जिसे देखकर उसका लडका युगल चन्द्राकर बीच बचाव करने लगा तो उसे भी धक्का मुक्की किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.