शिक्षक दंपति की बेटी ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, फाइनल ईयर... - CG Sandesh

शिक्षक दंपति की बेटी ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, फाइनल ईयर की छात्रा थी मृतका

धमतरी / शिक्षक दंपति की बेटी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतिका का नाम कविता दीवान 22 वर्ष था जो कुरूद के शासकीय महाविद्यालय में बीएससी की फाइनल ईयर की छात्रा थी।

जानकारी के मुताबिक घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के मथुरा नगर की है। 7 जनवरी की सुबह यहां रहने वाले शिक्षक प्रेम सिंह दीवान और उनकी शिक्षिका पत्नी सुबह 10 बजे स्कूल चले गए थे। इस दौरान उनकी बेटी कविता दीवान घर पर अकेली ही थी। शाम में जब दोनों घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और उनकी बेटी फांसी पर लटकी हुई थी। मृतिका ने अपने दुपट्टा से फंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।

इस घटना के बाद शिक्षक दंपत्ति ने इसकी सूचना मगरलोड थाने में दर्ज कराई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया। फिलहाल छात्रा ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस छात्रा के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें