महासमुन्द: महामाया मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए सनातन रक्षा दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने किया हवन अनुष्ठान
महासमुन्द: पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ हुई चूक के बाद महासमुंद सनातन रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शहर की कुलदेवी मां महामाया मंदिर में महामृत्युंजय का जाप किया। करीब 30 से 40 मिनट तक चली पूजा-अर्चना में पीएम मोदी के दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा के साथ षडय़ंत्र रचा गया। पंजाब के मुख्यमंत्री देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। आगे कहा कि। आज सभी सनात्तानी हिंदू समाज के कार्यकर्ता 0.4 बजे महामाया मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा और दीर्घायु की कामना को लेकर महामृत्युंजय का जाप हवन व अनुष्ठान करके पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की।
पूजा-अर्चना के बाद पंजाब सरकार प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नेतृत्व के इशारे पर षडय़ंत्र रचा गया है, लेकिन मा महामाया की कृपा से उन्हें कुछ नहीं हुआ। उनके साथ १३० करोड़ भारतियों का आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री जी का देश-दुनियां में जाते हैं, आतंकवादी क्षेत्र में जाते हैं लेकिन उनके साथ ऐसा कुछ नहीं होता। मैं कहता हूं पंजाब के मुख्यमंत्री देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। उक्त कार्यक्रम में शहर के सामाजिक कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सनातन रक्षा दल के कार्यकर्ता दानेश्वर सिन्हा अनूप उपासे अखिलेश लुनिया आंनद साहू चेतन ठाकुर नरेश नायक सुमन सेंद्रे कान्हा प्रधान विक्की चंद्राकर हिमांशु तिवारी शंकर पांडे चंदन नेताम मोनू ठाकुर रामेश्वर पांडे वंदना सेन जैनेंद्र चंद्राकर जयंत यादव राहुल गुप्ता राज साहू भुनेश्वर कुमार रुपेश पटेल बल्ला मोनू राजपूत आदि रोनक समस्त इस दौरान उपस्थित रहे.