बसना : अवैध धान परिवहन पर हुई कार्रवाई. - CG Sandesh

बसना : अवैध धान परिवहन पर हुई कार्रवाई.

महासमुंद  पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुलकर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी भंवरपुर उमाकांत तिवारी के द्वारा अंतरराज्य एवं अन्य जिला से महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन कर धान विक्रय केंद्र में बिक्री हेतु लाने पर कार्यवाही करने का निर्देश मिला था, जिसपर आज 8 जनवरी 2022 को रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम रामभाटा चनाट में नाकाबंदी कर एक पिकअप सोल्ड बोलेरो पर वाहन चालक हेम लाल यादव पिता मंगलू यादव उम्र 28 वर्ष ग्राम बडे साजापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद ने धान कोचिया बलराम साहू पिता महेत्तर साहू उम्र 34 वर्ष ग्राम कैथा थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार के  द्वारा धान विक्रय केंद्र में बिक्री हेतु लाना बताया धान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं होने पर मंडी सचिव भंवरपुर को धारा 102 जा. फौ .की कार्यवाही कर सुपुर्द किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें