महासमुंद : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना, कलेक्टर ने असामयिक बारिश से धान की सुरक्षा और अभियान चलाकर धान के उठाव करने के दिए निर्देश
धान खरीदी केन्द्र में कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूर करें
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। सभी धान खरीदी केन्द्र में खरीदे हुए धान की स्टैकिंग बनाकर केप कव्हर से ढका जाएं। सभी अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों पर निरीक्षण कर मानिटरिंग करें। कलेक्टर डोमन सिंह ने ज़िले के सभी एसडीएम से कहा कि धान उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करें। बारिश से धान को नुकसान नहीं होना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज अनिवार्य रूप से बनाएं। सभी धान खरीदी केन्द्रों में केप कव्हर पर्याप्त संख्या में रहें। केन्द्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए, निकासी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले उठाव करने वाले धान खरीदी केन्द्रों की सूची तैयार करें। जिससे उन धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव पहले किया जा सके।
उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी द्वारा धान की सुरक्षा के लिए धान खरीदी केन्द्रों में जाकर व्यवस्था की मानिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। धान खरीदी केन्द्र में कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूर करें। धान खरीदी केन्द्र में प्रवेश के पहले अनिवार्य मास्क लगाने संबंधी पोस्टर चस्पा करें। किसानों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करें। जिन किसानों ने कोविड टीका का दूसरा डोज नहीं लगाया है, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। किसानों को समझाएं की कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करना और टीका लगाना जरूरी है। स्वयं को सुरक्षित रहते हुए अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
इसी सिलसिले में ज़िले में धान खरीदी व्यवस्था, बारिश से सुरक्षा और धान के उठाव में तेजी लाने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की बैठक ली गयी। ज़िले के सभी विकासखंडों में एसडीएम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें धान उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं नोडल अधिकारी मौजूद थे। बागबाहरा में एसडीएम श्री राकेश गोलछा ने ली। बैठक में धान ख़रीदी केंद्रों में रेनेज, स्टेकिंग, तौल, रजिस्टर संधारण, नमी, रकबा समर्पण, सुसंगत टोकन काटना, बारदाना रेशियो, आकस्मिक वर्षा होने पर तिरपाल की व्यवस्था पर निर्देशित किया गया।
सैनिटाइजर, सर्किल, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के संबंध में निर्देश दिया गया तथा नगर पंचायत द्वारा फुट स्टेप्स स्टीकर का वितरण किया गया।
बैठक में बताया गया कि धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी हो रही है। धान विक्रय के लिए सभी धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था की गई है। जिससे किसान आसानी से अपना धान विक्रय कर रहे हंै। लगभग सभी छोटे किसानों ने अपने धान का विक्रय कर लिया है। शेष दिनों में बचे हुए सभी किसानों का धान क्रय कर लिया जाएगा। वहीं धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था लगातार जारी रहना चाहिए।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें