तुमगांव : अतिक्रमण किये भूमि से कब्ज़ा हटाने पर तोड़ दी फेसिंग पोल, संदेह के आधार पर अपराध दर्ज.
तुमगांव थाना क्षेत्र के एक ढाबा में रखे 224 नग सीमेंट फेसिंग पोल को तोड़फोड़ करने के संबंध में एक व्यक्ति पर संदेह के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है. यह फेसिंग पोल संदेही के अतिक्रमण किये गए भूमि से कब्ज़ा हटाकर लगाना था जसमे तोड़फोड़ की गई है.
परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी आशीष कुमार खुमरी ने बताया कि वह आरंग परिक्षेत्र कोडार में पदस्थ है, जहाँ कक्ष क्रमांक 822 में चैनलिंक फेंसिंग हेतू 224 नग सीमेंट का फेसिंग पोल लगाने हेतू शासकीय खरीदी कर रखा गया था. जिसे 6 जनवरी 22 की रात कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त पोल को तोड दिया, जिससे 49,193 रूपये का नुकसान हुआ है.
अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि इसे भूषण साहू ग्राम पिरदा का तोड़ा होगा क्योंकि भूषण साहू के द्वारा कक्ष क्रमांक 822 वन विकास निगम का जमीन है उक्त जमीन को भूषण साहू द्वारा अतिक्रमण किया गया था, जहाँ से भूषण साहू का कब्जा हटाया गया. और उसी कक्ष 822 में फेंसिंग कराना था.
यह फेसिंग पोल NH53 से लगे कक्ष क्रमांक 822 में त्रिमूर्ति ढाबा में रखा गया था। जिसे किसी व्यक्ति द्वारा 224 नग फैंसिंग पोल को तोड दिया गया है. बताया गया कि त्रिमूर्ति ढाबा वाले रात्रि 1 बजे घर चले गये थे. उसी दौरान 6 जनवरी 2022 के रात्रि फेंसिंग पोलों को बीच से तोड दिया गया.
वहीं त्रिमूर्ति ढाबा के संचालक का कहना है कि रात्रि में दो बार भूषण साहू ग्राम पिरदा ढाबा आया था. संदेह है कि भूषण साहू के द्वारा ही फैंसिंग पोल तोडा गया होगा क्योंकि फेंसिंग पोल भूषण साहू द्वारा कक्ष क्रमांक 822 में किये गए अतिक्रमण क्षेत्र में लगना था.
बहरहाल मामले की शिकायत पर पुलिए ने संदेही भूषण साहू पर लोक सम्पत्ति क्षति निवारण 1984 अधि. की धारा- 3 के तहत अपराध दर्ज किया है.