दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के चार विधायकों पर कंबल ... - CG Sandesh

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के चार विधायकों पर कंबल चोरी करने का अरोप लगाया

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली की  विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायकों पर कंबल चोरी करने का अरोप लगाया. जिस पर  चारों विधायक सदन से से बाहर चले गए. विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता द्वारा शहर में सर्दी से 44 लोगों की मौत होने पर स्पष्टीकरण मांगने पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक पहले तो कम्बलों का वितरण करते हैं फिर तत्काल उस कम्बल को वापस ले लेते हैं. उन्होंने उन्हें कम्बल चोर की संज्ञा दी. इससे पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने कंबल लेकर प्रदर्शन किया था. वे दिल्ली में सर्दी से हुई मौतों की जांच की मांग कर रहे थे.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें