अब इस जिले में लगा नाईट कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी आज से बंद - CG Sandesh

अब इस जिले में लगा नाईट कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी आज से बंद

राजनांदगांव. कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर जिले में तेजी से बढ़ रही है। इससे नए वेरियंट ओमिक्रोन के आने की संभावना भी जताई जा रही है, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू को लागू कर दिया है।

वहीं शहरी क्षेत्र के अलावा राजनांदगांव और डोंगरगढ़ ब्लाक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। कोरोना की तीसरी लहर शहरी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। रविवार को करीब 140 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इसमें शहर के कई जनप्रतिनिधि भी है, जो संक्रमित हुए हैं। संक्रमण के बढ़ती रफ्तार को लेकर जिला प्रशासन ने सीमावर्ती राज्यों के बार्डर और रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड में टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

रविवार को जिले में 140 संक्रमितों की पहचान की गई है। इसमें शहर की महापौर हेमा देशमुख सहित पति सुदेश देशमुख और पुत्र मानव देशमुख की जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव आयी है।

इसके अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी संक्रमित हो गए हैं। सभी जनप्रतिनिधियों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए लोगों को कोरोना की जांच कराने की अपील की है। ज्ञात हो कि महापौर का बेटा मानव देशमुख युवा कांग्रेस का पदाधिकारी है। पिछले चार दिनों से युकां की पूरी टीम शहर में अभियान चलाकर सैनिटाइज और मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें