किसानों के ट्रैक्टर ऋण के वसूली में रोक लगाने एवं किसानों का ट्रेक्टर ऋण माफ करने ज्ञापन.
हेमन्त वैष्णव. महासमुंद कांग्रेस पिछड़ा विभाग के बसना ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र नायक तथा 30 किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर तथा जिला सहकारी बैंक छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज शर्मा से मिलकर किसानों के ऋण को माफ करने हेतु मांग किया गया है.
मांग पत्र के अनुसार बसना सरायपाली और पिथौरा के 700 किसानों का 30 वर्ष पहले भूमि विकास में ट्रैक्टर ऋण लिया गया है, तथा ट्रैक्टर ऋण का मूलधन से दोगुना रकम पटा चुके है. फिर भी किसानों से धान बेचने समय जिला सहकारी बैंक द्वारा रकम काटा जा रहा है.
चूँकि भूमि विकास बैंक अब जिला सहकारी बैंक में परिवर्तित हो चुका है और जिला सहकारी बैंक द्वारा ऋण वसूली हेतु आदेशित किया गया है.
काँग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के बसना अध्यक्ष धर्मेन्द्र नायक के साथ बसना सरायपाली पिथौरा के 30 किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा से मिलकर किसानों के समस्याओ को अवगत कराया. जिसमे जिला सहकारी बैंक के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष पंकज शर्मा ने 1 टाइम सेटलमेंट के द्वारा समस्याओ के निराकरण के लिए आस्वाशन दिया है।
