पटेवा : महिला से बातचीत को लेकर चार लोगो ने की जमकर पिटाई. - CG Sandesh

पटेवा : महिला से बातचीत को लेकर चार लोगो ने की जमकर पिटाई.

पटेवा थाना अंतर्गत NH 53 रोड के पास रायतुम रोड महिला से बातचीत को लेकर चार लोगो ने कर दी पिटाई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

रामसिंग राजपूत ने पुलिस को बताया कि ग्राम गोंगल की राधा साहू से रूपये ऊधार लिया था, जिसे वापस करने हेतु 01 जनवरी 2022 को ग्राम गोंगल जा रहा था कि रास्ते में करीबन 10/00 बजे NH 53 रोड रायतुम रोड टुरीडीह के पास राधा साहू मिली, जिसे ऊधारी लिये रकम को वापस कर रहा था एवं कुछ रकम बाद में देने हेतु आपस में बातचीत कर रहे थे । कि राधा साहू की देवर लोकेश साहू वहां पर आया और मेरे भाभी से क्यों बातचीत कर रहा है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया, उसके बाद लोकेश साहू अपने भाई होता साहू, पीला साहू एवं उसके पिता मन्नु साहू को फोन कर बुलाने पर तीनो वहां पर आये और उनके द्वारा भी अश्लील मां बहन की गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये है । राधा साहू द्वारा बीच बचाव एवं मारपीट करने से मना की तो पर भी उन्होने उसे अपने साथ ग्राम गोंगल ले गये और पुन: उसके साथ गाली गलौच मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये है । मारपीट करने से उसके दोनो हाथ, आंख के पास,पैर में चोट आयी है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें