नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट... - CG Sandesh

नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी है मौत की वजह…

कोरबा। जिले के रामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले पोड़ीबाहर क्षेत्र में 28 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली है. युवती का शव उसके घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला. रात 3 बजे बड़ी बहन ने उसे फंदे से लटका देखा. जिसके बाद घर वालों को जानकारी हुई.

मृतिका के पिता भगत राम पटेल ने बताया कि मतृिका राम कुमारी पटेल रोज की तरह खाना खाकर कमरे में सो रही होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वो कमरे से नहीं निकली तो कमरे में जाकर देखा गया तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. कॉलेज की पढ़ाई कम्प्लीट करने के बाद वो नौकरी की तलाश में थी, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली. 

रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नौकरी नहीं लगने से परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया है. मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें