नक्सलियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला,  सड़क पर फेंका शव - CG Sandesh

नक्सलियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, सड़क पर फेंका शव

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ के बीजापुर के बाद अब राजनांदगांव जिले में नक्सलियों की क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। माओवादियों ने मुखबिरी के शक में युवक की डंटे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव को मदनवाड़ा थाने से तीन किलोमीटर दूर सड़क पर फेंक दिया। यह इलाका छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अंबागढ़ चौकी स्थित नक्सल ऑपरेशन के मुख्यालय मानपुर पुलिस डिविजन में नक्सलियों ने आदिवासी युवक को पीट-पीटकर मार डाला। औंधी थाना क्षेत्र के कलवर निवासी रामजी गोंड की नक्सलियों ने हत्या की है। युवक को नक्सली घर से उठाकर ले गए थे, जिसका शव बुधवार को शव कच्ची सड़क पर मिला है। इस वारदात से मानपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बता दें कि नक्सलियों ने एक दिन पहले बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और शव सड़क किनारे फेंक दिया था। यहां भी नक्सलियों ने ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की है। पुलिस का कहना है कि नक्सली अपनी मौजूदगी दर्ज कराने व दहशत फैलाने इस तरह हत्या की वारदात को अंजाम देते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें