पालतू कुत्ते ने मासूम बच्चे पर 23 बार अटैक कर ले ली जान, मह... - CG Sandesh

पालतू कुत्ते ने मासूम बच्चे पर 23 बार अटैक कर ले ली जान, महज दो हफ्ते का था

इंग्लैंड के याजले में एक पालतू कुत्ते ने ही घर के बच्चे को मार डाला. दरअसल, कुत्ते को लगा कि बच्चा एक खिलौना है. और वह बच्चे को खिलौना समझकर ही उससे खेल रहा था. इस दौरान उसने बच्चे के सिर पर 23 बार दांत लगा दिए.

हैरानी की बात ये रही कि उस समय बच्चे की मां भी सोफे पर उसके साथ सोई हुई थी. कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद रूबेन मैकनल्टी गंभीर रूप से घायल हो गया. रूबेन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तीन सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई. वह सिर्फ दो हफ्ते का था.

हालांकि, ये घटना दिसंबर 2018 की है. लेकिन इस मामले में हाल ही में कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में रूबेन के माता-पिता डेनियल मैकनल्टी और एमी लिचफील्ड से पूछताछ की गई. उनसे पूछा गया कि क्यों उन्होंने बच्चे को लेकर ऐसी लापरवाही बरती?

सुनवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि रूबेन के माता-पिता को पहले ही कुछ सोशल वर्कर्स ने चेताया था कि वे बच्चे को कभी अपने दोनों कुत्तों (फिजी और डोटी) के साथ अकेला ना छोड़ें. दरअसल, 18 नवंबर 2018 को एमी अपने बेटे रूबेन के साथ सोफे पर सोई हुई थी. जबकि, डेनियल किसी काम से बाहर गया था. जब डेनियल वापस घर आया तो उसने देखा कि उसके बेटे पर उनके ही स्टैफोर्डशायर बुल टेरियर (डोटी) ने हमला कर दिया था.

डेनियल ने तुरंत 999 नबंर पर कॉल करके नेशनल एमरजेंसी रिस्पॉन्स सर्विस को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो उनका बेटा रो रहा था और उसके सिर से खून निकल रहा था. फिर बच्चे को तुंरत एडेनब्रुक के अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे को ब्रेन, स्पाइनल और स्कल इंजरीज थीं. इलाज के दौरान ही 13 दिसंबर 2018 को रूबेन की मौत हो गई.

एक पशु चिकित्सा फोरेंसिक विशेषज्ञ साइमन न्यूबरी ने बताया कि कुत्ते ने बच्चे को "छोटा शिकार" या "खिलौना" समझा और वह उसके साथ खेलने की कोशिश करने लगा. लेकिन इससे बच्चे की जान चली गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें