छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से मौसम में सुधार की संभावना - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से मौसम में सुधार की संभावना

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी और गर्म हवाओं का आगमन निरंतर जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है।
इसके अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है। 13 जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला गिरने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है। 

वर्षा मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने की सम्भावना है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि सम्भावित है, जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें