महासमुंद: बेमौसम बरसात के चलते धान खरीदी हुआ प्रभावित, किसान... - CG Sandesh

महासमुंद: बेमौसम बरसात के चलते धान खरीदी हुआ प्रभावित, किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

महासमुंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश में बेमौसम बरसात को लेकर किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने 20 दिवस धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा,
दो बार व अगले तीन दिनों से बेमौसम बरसात के होने से फिर से आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है।

दूसरी ओर किसान नेता अशवंत तुषार का कहना है कि खराब मौसम के कारण बड़ी संख्या में किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। या धान खरीदी केंद्र तक अपना धान नहीं पहुंचा पाया है | जिससे अधिक संख्या में किसानों की धान खरीदी नहीं हो पाई और उक्त तिथि में धान खरीदी के चलते टोकन काटे किसानों की तिथि आगे बढ़ा दी गई है | और किसान धान नहीं बेच पाया और वर्तमान में टोकन के लिए समितियों में किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है | वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सभी किसानों का धान खरीदी हो पाना संभव नहीं है | इसलिए धान खरीदी की तिथि लगभग 20 दिवस बढ़ाए जाने किसान के जनहित में अति आवश्यक है |

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें