महासमुंद : नगर पालिका उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी... - CG Sandesh

महासमुंद : नगर पालिका उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी.

महासमुंद क्षेत्र में जमीन की बात लेकर एक महिला ने नगर पालिका उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी है. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

पार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि नगर पालिका महासमुंद का उपाध्यक्ष है 12 जनवरी 2022 को 11.30 बजे वह घर में था उसी समय स्व0 माधव यदु की पत्नी कुमारी बाई यदु द्वारा उसके घर के पास आकर संजय यादव के नयापारा वार्ड नं0 6 महासमुंद स्थित मकान एवं डीपीसी को अपना होना बताकर उसे तुम संजय यादव एवं उसकी पत्नी मंजूषा यादव को सहयोग कर रहे हो जिसके कारण मुझे अपने कब्जे की जमीन को उनका है कहकर कहते हो, इसी बात को लेकर कुमारी यदु उसे अश्लील गाली गलौज कर गुण्डो से जान से मरवाने की धमकी दी है जिससे वह भयभीत है व उसे कभी भी झूठा आरोप लगाकर उसे फसा सकती है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीया के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें