महासमुंद : अनावश्यक बातो में बहसबाजी करने से मना करने पर दो लोगो ने की जमकर पिटाई.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम खरोरा में अनावश्यक बातो में बहसबाजी करने से मना करने पर दो लोगो ने मारपीट कर पहुंचाया चोंट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
दूजराम सेन ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी 2022 को अपने दामाद बेदराम सेन के यहां ग्राम खरोरा में छट्ठी के कार्यक्रम में शाम 07 बजे करीबन गये हुए थे कार्यक्रम में ग्राम माठ खरोरा के दौलत सेन और भूपेन्द्र सेन भी बतौर मेहमान आये हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही दौलत सेन और भूपेन्द्र सेन के द्वारा उससे अनावश्यक बातों पर बहस बाजी करने लगे उसके द्वारा मना करने पर उसे तू ज्यादा बात मत कर कहकर अश्लील गाली गलौज देने लगे तथा उसे जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से दोनों मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिये। दौलत सेन और भूपेन्द्र सेन के द्वारा उसे मारपीट करने से उसे बांयी आंख, सिर एवं गले में चोट आई थी घटना को वहां कार्यक्रम में मौजुद मनीष सेन, छगन सेन, अजय यादव एवं अन्य लोग देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.