अधिक मूल्य में सामान बेचने वाले किराना दुकान को किया गया सील - CG Sandesh

अधिक मूल्य में सामान बेचने वाले किराना दुकान को किया गया सील

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर खाद्य एवं अन्य सामग्री के बाजार मूल्य से अधिक मूल्य में बिक्री, कालाबाजारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित कर दुकानों में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका डोंगरगढ़ में सहायक खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके और नायब तहसीलदार भूपेन्द्र नेताम द्वारा किराना दुकानों में आकस्मिक जांच की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बाजार स्थित किराना दुकान में बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर सामान बेचना पाया गया। जिसके विरूद्ध दुकान सील बंद की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर सिन्हा ने कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले दुकानों पर लगातार छापामार की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी और जमाखोरी के शिकायत पर इसके नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित किया गया है। जिसके द्वारा लगातार जांच की कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें