महासमुंद : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 7 मामलों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही.
15 जनवरी को महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 7 मामलों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमे अवैध शराब बेचने वाले व शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले शामिल है.
जिसमे पिथौरा पुलिस ने प्रा. शाला के पास ग्राम हरदी के पास बैशाखु यादव पिता पुरन यादव उम्र 45 साल निवासी धनोरा से 6000 एम.एल. महुवा शराब कीमती 1200 रू. को बिक्री करने वास्ते रखे पाए जाने पर अवैध शराब जप्त करते हुए 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
खल्लारी पुलिस ने तालाब पारा आम पेड़ के निचे ग्राम खुटेरी में नंदकुमार ध्रुव पिता कामदेव ध्रुव उम्र 38 साल से 7000 एम.एल. महुवा शराब कीमती 1400 रू. को बिक्री करने वास्ते पाए जाने पर अवैध शराब जप्त करते हुए 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
तेन्दुकोना पुलिस ने आरोपीया ममता बाई ठाकुर पति ललित ठाकुर उम्र 30 साल को घर के सामने आम जगह ग्राम मोहंदा में अवैध रूप से आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 180 एम.एल. महुआ शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 50 रू. को जप्त कर तथा शराब दुकान के पास भुरकानी में भागवत यदव पिता बसंत यादव उम्र 29 साल निवासी रावण भांठा से 100 एम.एल. देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 50 रू. को जप्त कर धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
इसी तरह शराब दुकान के पास भुरकानी में यमन साहू पिता हेमु साहू उम्र 30 साल से आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 50 एम.एल. देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 25 रू. को जप्त कर धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.
संकरा पुलिस ने पीपल पेड़ के नीचे रोड किनारे सांकरा में कार्तिक राम यादव पिता महादेव यादव उम्र 46 साल निवासी वार्ड नं.01 सांकरा से आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 05 नग डिस्पोजल एवं पानी पाऊच को जप्त कर आबकारी एक्ट 36 (सी) के तहत कार्यवाही किया है.
बसना पुलिस ने पीलवापाली में आरोपी अशोक भोई पिता नारद भोई उम्र 22 के घर के सामने से उसे आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 90 एम.एल. अंग्रेजी शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 60 रू. को जप्त कर अपराध आबकारी एक्ट 36 (सी) के तहत कार्यवाही किया है.