हॉकी : न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पंहुचा भारत - CG Sandesh

हॉकी : न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पंहुचा भारत

भारत ने चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के आखिरी राउंड रॉबिन मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां 21 जनवरी को उसका मुकाबला बेल्जियम से होगा.



न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच की शुरुआत भारत ने अच्छी की. हरमनप्रीत सिंह ने मनदीप सिंह की ओर से मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल के अवसर को हासिल करने में कोई चूक नहीं की. उन्होंने दूसरे ही मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दी. दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा. 21वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल किया और 2-0 से भारतीय टीम को बढ़त दी.


न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वार्टर में अपने प्रयासों से मिले एक अवसर को भुनाते हुए गोल किया. काने रसैल ने 45वें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर 2-1 किया. यह इस मैच में टीम की ओर से किया गया एकमात्र गोल था. न्यूजीलैंड की इस कोशिश पर चौथे क्वार्टर में मनदीप सिंह (47वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के साथ भारत ने पानी फेरते हुए 3-1 से जीत हासिल की.




author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें