महासमुंद  : कलेक्टर  सिंह ने चण्डी माता और खल्लारी माता के द... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर सिंह ने चण्डी माता और खल्लारी माता के दर्शन किये और पूजा अर्चना की

छत्तीसगढ़ सहित ज़िले को कोरोना से मुक्ति दिलाने और ख़ुशहाली की प्रार्थना की

कलेक्टर  डोमन सिंह ने आज सोमवार शाम को पत्नी के साथ ज़िले के बागबाहरा ब्लॉक स्थित घुंचापाली स्थित चण्डी माता मंदिर और खल्लारी माता मंदिर में दर्शन किये और पूजा अर्चना की। उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ सहित ज़िले को कोरोना से मुक्ति दिलाने और ख़ुशहाली की प्रार्थना की।

पिछले एक हफ़्ते पहले महासमुंद कलेक्टर की जाँच रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आयी थी। कलेक्टर की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही आइसोलेशन में चले गए थे। कोरोना को मात देने के बाद उन्होंने लोगों से कहा कि घबराए नहीं सजग,सतर्क और सावधान रहे। मास्क, सोशल डिस्टन्सिंग और हाथ साबुन से धोते रहे। हाथों के लिए अच्छे सैनिटाइजर का उपयोग करें। भीड़भाड़ वाले इलाक़े में जाने से बचें ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें