बसना : हैंण्डल से हल्का ठोकर लगने पर जमकर कर दी बाइक सवार की... - CG Sandesh

बसना : हैंण्डल से हल्का ठोकर लगने पर जमकर कर दी बाइक सवार की पिटाई.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम तरेकेला रोड में हैंण्डल से हल्का ठोकर लगने पर बाइक सवार की कर दी पिटाई. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

सजन पटेल ने पुलिस को बताया कि वह 16 जनवरी के करीब 8:00 बजे रात्रि को ग्राम पिरदा से अपने घर पर तरेकेला मोटरसाइकिल से जा रहा था कि ताराचंद सिदार के घर के पास गली में हेम प्रसाद, लोचन सिदार, पिरीत सिदार, मोटू सिदार चारों बीच रास्ते में चल रहे थे मोटरसाइकिल से पार करते समय बाय हैंडल से हल्का ठोकर लगने से बेवजह उसे रोककर चारों मां बहन की गंदी गंदी गालियां एवं जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किये । मारपीट से उसके दाहिने हाथ के पंजे एवं कान के पास चोट लगकर दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें