यहाँ चार हाथ चार पैर के साथ पैदा हुआ बच्चा, एक झलक पाने को आ... - CG Sandesh

यहाँ चार हाथ चार पैर के साथ पैदा हुआ बच्चा, एक झलक पाने को आतुर जनता

बिहार: बिहार के कटिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. खबर मिली है कि यहां एक बच्चा चार हाथ और चार पैर के साथ पैदा हुआ है. बिहार के कटिहार में मौजूद सदर अस्‍पताल में इस बच्‍चे का जन्‍म हुआ है. यह बात पता चलते ही आसपास के लोगों की अस्पताल में भीड़ लग गई. हर कोई उस बच्चे की एक झलक पाने को आतुर था. कोई इस बच्चे को भगवान का अवतार कह रहा है तो कोई कुदरत का करिश्मा. जबकि डॉक्टरों का कहना है कि बच्‍चा फिजिकली हैंडीकैप है और असामान्‍य है. डॉक्टर ने यह भी कहा कि इसे अनोखा बच्चा नहीं कहना चाहिए.

पश्चिम बंगाल निवासी बच्चे के पिता ने कहा कि “जब अल्ट्रासाउंड करवाया गया था तब तो सब ठीक था, डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट में बताया था कि सब सही है अब बच्चे का इस तरह पैदा होना चिंता का विषय बन गया है.” बच्चे का परिवार चाहता है कि बच्चा बाकी सब की तरह एक सामान्य जिंदगी जिए, जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी परंतु परिवार की आर्थिक हालत इतनी अच्छी नहीं है कि वह सर्जरी का खर्च उठा सकें. अब बच्चे को सामान्य जिंदगी देना परिवार के लिए सोच का विषय बन गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें