कल्याण साहू बने झीट परिक्षेत्रीय अध्यक्ष
दुर्ग तहसील साहू संघ पाटन के निर्देशानुसार आज परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट की त्रिवार्षिक आमचुनाव आज दिनांक 19 जनवरी 2022 को ग्राम झीट में आयोजित किया गया।
चुनाव तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू, महासचिव खेमलाल साहू, चुनाव पर्यवेक्षक पुरन लाल साहू,सह पर्यवेक्षक किशोर साहू के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार कल्याण सिंह साहू एवं पीला राम साहू के बीच निर्वाचन हुआ। जिसमें कल्याण साहू को 31 मत एवं पीला राम साहू को 17 मत प्राप्त हुआ।

कल्याण साहू 14 मतों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष महिला पद पर श्रीमती गीता साहू का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष पुरूष पद में सुखदेव साहू एवं ओमप्रकाश साहू के बीच मतदान हुआ जिसमें सुखदेव साहू को 31 एवं ओमप्रकाश साहू को 17 मत मिले। इस तरह सुखदेव साहू 14 मतों से विजयी हुए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें