सरायपाली : शराबी पति ने मनपसंद सब्जी नहीं बनाई हो कहकर पत्नी... - CG Sandesh

सरायपाली : शराबी पति ने मनपसंद सब्जी नहीं बनाई हो कहकर पत्नी की कर दी जमकर पिटाई.

सरायपाली क्षेत्र के ग्राम बरिहापाली में जहा पत्नी ने मनपसंद सब्जी नहीं बनाई तो शराबी पति ने कर दी जमकर पिटाई. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

प्रिया चौधरी ने पुलिस को बतायी कि 18 जनवरी 2022 के रात्रि 09.00 बजे वह कपडा सिलाई कर रही थी कि उसका पति किशन चौधरी गली तरफ से कही से शराब पीकर आया और खाना मांगा और वह उसे खाना दी तो उसे मेरे पसंद की सब्जी नहीं बनाये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये आधा खाना खाया और आधा खाना फेंक दिया तो उसकी पत्नी बोली कि घर मैं तो कुछ खरीदकर सब्जी भाजी लाते नहीं हो जो घर में थी उसी को बनायी हूं इतने में वह उसके चरित्र पर लांछन लगाकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर सिर की बाल पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया व तुझे जान सहित मार दुंगा कहकर उसके गले को पकडकर दबा दिया तो गले को दबा देने से उसके गले में काफी खरोच व निशान आ गया है। गले में व सिर में दर्द हो रही है। घटना को उसके सास, ससुर देखे फिर भी बीच बचाव नहीं किये है। फिर वह रात्रि में ही अपने मायके वालो को फोन लगायी तथा घटना के बारे में बतलायी फिर उसके पापा,बडा भाई ताराचंद पटेल, छोटा भाई जयप्रकाश पटेल, मामा साहेबलाल चौधरी आये समझाने की कोशिश किये वह नहीं माने जान सहित मारने की बात करने लगे तो उसके मायके वाले उसको लेकर खैरा(बरपानी) ले गये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें