पहली बार किसी सड़क हादसे की इतनी बड़ी जांच, न्यूज एंकर महिमा शर्मा की सड़क हादसे में हुई मौत, NHAI की बड़ी लापरवाही आई सामने
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के भिलाई में 12 जनवरी की शाम को सड़क दुर्घटना में न्यूज एंकर महिमा शर्मा के मौत नेशनल हाईवे प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है. हादसे के पीछे का कारण पता लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही RTO और नेशनल हाईवे के अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया. टीम में शामिल अफसरों ने बताया, पावर हाउस के पास जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां सर्विस लेन क्षमता से काफी कम चौड़ी है. इसमें पता चला कि स्कूटी फिसलने के बाद टैंकर चालक की लापरवाही नहीं मिली. सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में पहली बार मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़े केस में इस लेवल की जांच हुई है.
मामले को लेकर ट्रैफिक DSP गुरजीत सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल के दौरे में उनके साथ परिवहन विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारी शामिल थे. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में 4 फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य प्रगति पर है. फ्लाई ओवर के निर्माण से पहले रायपुर से भिलाई की तरफ की सड़क की लेन 13 मीटर चौड़ी थी. फ्लाई ओवर बनाने के दौरान अधिकारियों ने जो सर्विस रोड बनाई है वह मात्र 5 मीटर चौड़ी है. वाहनों की क्षमता के अनुसार देखा जाए तो ये काफी कम चौड़ी है. कम चौड़ी सड़क होने के कारण न्यूज एंकर सड़क दुर्घटना का शिकार हुई है. जिससे उनकी मौत हो गई.