बकरियां चुराने के आरोप में खरगोश गिरफ्तार - CG Sandesh

बकरियां चुराने के आरोप में खरगोश गिरफ्तार

दुर्ग के अंडा थाना पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 32 भेड़ और बकरी बरामद हुई है. इन्हें कबीरधाम और दुर्ग जिले के पाटन से चोरी किया था. गिरोह के सरगना भगवान दास जोशी उर्फ खरगोश (23) ने बताया कि वह कई सालों से बकरी चोरी करने का काम करते आ रहे हैं. उन्होंने अब तक कई हजार भेड़ और बकरी चोरी कर उन्हें बेचा है. वह लोग हर दिन बकरा पार्टी करते थे और पिछले दो सालों में एक हजार से अधिक बकरा खा चुके हैं.

अंडा थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम निकुम में से आए दिन बकरी चोरी होने की शिकायत मिल रही थी. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर को अलर्ट किया. 17-18 जनवरी की दरमियानी रात जब पुलिस गश्त पर थी तो उन्हें जानकारी मिली कि पुरानी बस्ती निकुम से फिर कुछ लोगों ने 13 भेड़ व 1 बकरी को चोरी कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाला.

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले आरोपी खरगोश अपने 2 साथियों के साथ मिलकर बकरियों के बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग जिलों से बकरी चोरी करना स्वीकार किया. पुलिस ने तीनों आरोपी भिलाई नगर निवासी अरुण कुमार, भगवान दास जोशी उर्फ खरगोश और मोहम्मद इशाक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें